कैंसर क्या है और क्यों होता है?

कैंसर क्या है और क्यों होता है?

आज के समय में कैंसर ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन सच यह है कि जितना हम इससे डरते हैं, उतना ही कम इसके बारे में समझते हैं। कैंसर किसी एक उम्र, जगह या व्यक्ति तक सीमित नहीं है, यह किसी को भी हो सकता है। कई बार लोग लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, कुछ लोग शर्म या डर की वजह से जांच नहीं करवाते और कुछ लोगों को लगता है कि कैंसर का मतलब सिर्फ मौत है। जबकि सच यह है कि आज मेडिकल साइंस इतनी आगे बढ़ चुकी है कि कैंसर का समय पर पता चल जाए तो उसका इलाज बहुत सफल होता है।

इस ब्लॉग में आप समझेंगे कि कैंसर क्या है, क्यों होता है और कैसे हम इसे समझकर अपने जीवन में बेहतर फैसले ले सकते हैं। 

कैंसर क्या होता है?

हमारे शरीर में कोशिकाएँ लगातार बनती और खत्म होती रहती हैं। हर कोशिका का एक तय नियम होता है, कब बनना है, कितना बढ़ना है और कब खत्म हो जाना है। जब यही कोशिकाएँ किसी कारण से अपना नियंत्रण खो देती हैं और बिना रुके बढ़ने लगती हैं, तब वे शरीर में एक टीमर या गाँठ बना सकती हैं। यही अनियंत्रित बढ़त आगे चलकर *कैंसर* कहलाती है।

कैंसर सिर्फ एक बीमारी नहीं है, बल्कि लगभग सौ से अधिक प्रकार की बीमारियों का एक समूह है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, जैसे फेफड़े, स्तन, आंत, त्वचा, प्रोस्टेट, मुँह, गर्भाशय आदि। कुछ कैंसर तेजी से बढ़ते हैं और कुछ धीरे-धीरे। लेकिन हर स्थिति में, समय पर पहचान बेहद जरूरी है।

कैंसर क्यों होता है?

कैंसर का कोई एक कारण नहीं होता। यह कई कारणों के मिलने से बनता है, और कुछ कारण हमारे हाथ में होते हैं, जबकि कुछ हमारे हाथ में नहीं होते।

1. जीवनशैली

आज की लाइफस्टाइल, ज्यादा जंक फूड, कम शारीरिक गतिविधि, मोटापा, तनाव, ये सभी शरीर की कोशिकाओं पर असर डालते हैं।

लंबे समय तक गलत आदतें कैंसर के जोखिम को बढ़ा देती हैं।

2. तंबाकू और धूम्रपान

भारत में कैंसर के सबसे बड़े कारणों में से एक है *तंबाकू* चाहे वह सिगरेट हो, गुटखा, पान मसाला या कोई भी रूप, यह मुँह, फेफड़े, गले, पेट और कई जगहों के कैंसर का बड़ा कारण है।

3. शराब

ज्यादा या रोजाना शराब पीने से लीवर, मुँह, गले और आंत का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

4. संक्रमण

कुछ वायरस और बैक्टीरिया भी कैंसर का कारण बनते हैं

  • HPV गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर
  • Hepatitis B / C लीवर का कैंसर
  • H. pylori पेट का कैंसर

5. पारिवारिक इतिहास

यदि परिवार में किसी को कैंसर हुआ है, तो खतरा थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति को कैंसर ही होगा। सिर्फ जागरूकता बढ़ जाती है।

6. उम्र

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कोशिकाओं की मरम्मत करने की क्षमता कम होती है, इसलिए कैंसर का खतरा भी उम्र के साथ बढ़ता है।

7. पर्यावरण

प्रदूषण, रसायन, रेडिएशन और लंबे समय तक हानिकारक जगहों पर काम करने से भी कैंसर हो सकता है।

कैंसर के लक्षण क्या होते हैं?

कैंसर हर व्यक्ति में अलग तरह से दिखाई दे सकता है। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

  • लगातार वजन कम होना
  • भूख कम लगना
  • थकान
  • शरीर के किसी हिस्से में गाँठ
  • खून आना
  • कोई घाव जो लंबे समय तक भरे
  • लगातार खांसी
  • पेशाब/मल की आदतों में बदलाव
  • महिलाओं में असामान्य ब्लीडिंग

अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

कैंसर का इलाज कैसे होता है?

आज कैंसर के इलाज के कई आधुनिक और प्रभावी तरीके उपलब्ध हैं और इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर किस स्टेज पर है और किस जगह है।

कई बार इलाज में इनका मिश्रण भी किया जाता है। लेकिन असली बदलाव इस बात से आता है कि कैंसर जल्दी पकड़ में आए या देर से। जितना जल्दी पता चलता है, इलाज उतना ही आसान और सफल होता है।

कैंसर से बचाव कैसे करें?

Dr. Pooja Babbar के अनुसार कुछ छोटे लेकिन लगातार किए जाने वाले बदलाव कैंसर के जोखिम को काफी कम कर सकते हैं

  • तंबाकू और शराब से दूरी
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज
  • जंक फूड कम, घर का ताज़ा खाना ज्यादा
  • वजन कंट्रोल में रखना
  • सालाना हेल्थ चेकअप
  • महिलाओं के लिए Pap Smear और HPV टेस्ट
  • Hepatitis B का टीका
  • तनाव कम करना, नींद पूरी रखना

कई लोगों को लगता है,“कैंसर हो ही जाए तो कैसे रोका जा सकता है?”

लेकिन सच यह है कि लगभग 40–50% कैंसर सिर्फ लाइफस्टाइल बदलने से ही रोके जा सकते हैं।*

निष्कर्ष

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यह अजेय नहीं है। असली समस्या बीमारी में नहीं, बल्कि इसमें है कि लोग इसके बारे में डरते ज़्यादा और समझते कम हैं। सबसे ज़रूरी बात यह है कि शरीर के संकेतों को हल्के में न लें—छोटी से छोटी समस्या को भी समय रहते जांचें और जीवनशैली में छोटे-छोटे सुधार करें।

डॉ. पूजा बब्बर, गुरुग्राम की एक प्रतिष्ठित और अनुभवी मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। 15+ वर्षों के अनुभव के साथ, उन्हें क्षेत्र की Best Cancer Specialist के रूप में जाना जाता है। कैंसर के उपचार में उनकी विशेषज्ञता, संवेदनशील व्यवहार और रोगियों को उचित समय पर सही दिशा देने की क्षमता उन्हें औरों से अलग बनाती है।

वह हमेशा यह सलाह देती हैं कि यदि कोई लक्षण आपको परेशान कर रहा है या मन में ज़रा भी शक है, तो जांच करवाने में देर न करें। सही समय पर किया गया छोटा-सा कदम कई बार ज़िंदगी बचा सकता है।

whatsapp phone